दूसरे शहर में रहकर भी माता-पिता की सेहत की देखभाल
आप रोज़ फ़ोन करते हैं, पर फ़ोन पर ज़्यादा पता नहीं चलता। पेंशनर पल्स आपके माता-पिता को घर पर उनका अपना डॉक्टर और एक अपना केयर कोऑर्डिनेटर देता है जो उनके संपर्क में रहता है, और आपको जानकारी देता रहता है।
आपके माता-पिता को क्या मिलता है
- उनके अपने डॉक्टर, और एक अपना केयर कोऑर्डिनेटर जो उनके संपर्क में रहता है और डॉक्टर की हर सलाह का इंतज़ाम करता है।
- जुड़ते समय पूरी जांच, फिर हर हफ़्ते BP और शुगर पर नज़र, ताकि बिगड़ता रुझान जल्दी पकड़ा जाए।
- जांच घर पर और डॉक्टर से बात भी घर से, ताकि क्लिनिक के चक्कर कम लगें।
- स्वास्थ्य योजना के क्लेम के काग़ज़ी काम में मदद।
आपको क्या मिलता है, आप जहां भी रहते हों
- हर महीने का सार: कितनी रीडिंग ली गईं, हफ़्ते का हाल-चाल, जांचें, अगली जांच की तारीख़, और किस बात पर ध्यान देना है।
- डॉक्टर की सलाह का इंतज़ाम उनके केयर कोऑर्डिनेटर करते हैं, ताकि आपको दूर से सब संभालना न पड़े।
जानकारी में क्या होता है और क्या नहीं
जानकारी ईमेल से आती है, और सिर्फ़ आपके माता या पिता की सहमति से। किसे मिले, यह वही तय करते हैं।
ईमेल में लिखा होता है कि क्या करना है: जांच का समय आ गया है, दवाइयां ख़त्म हो रही हैं, या किसी रीडिंग पर ध्यान देना है। महीने में एक बार पूरे महीने का सार मिलता है। ईमेल में रीडिंग, रिपोर्ट या बीमारी का नाम नहीं होता।
आपके माता या पिता कभी भी ये ईमेल बंद कर सकते हैं, और आप भी। ईमेल हिंदी या अंग्रेज़ी में मिल सकते हैं।
शुरू कैसे करें
- 1
माता या पिता को रजिस्टर करें
आप अपने शहर से ही उनके लिए यह कर सकते हैं। इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं।
- 2
अपनी देखभाल टीम से मिलें
हम उनके डॉक्टर और केयर कोऑर्डिनेटर तय करते हैं। उनके नाम ऐप में दिखते हैं।
- 3
उनकी सेहत की देखभाल नियमित हो जाती है
घर पर जांच, डॉक्टर से कॉल और आगे की देखभाल का इंतज़ाम उनके लिए किया जाता है, और आपको जानकारी मिलती रहती है।
आम सवाल
मेरे माता-पिता दूसरे शहर में रहते हैं। क्या मैं उनके लिए Pensioner PULSE ले सकता/सकती हूं?
हां। आप उनका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ऐप चलाने में मदद कर सकते हैं। उन्हें अपना डॉक्टर और केयर कोऑर्डिनेटर मिलते हैं, जो घर पर सैंपल, डॉक्टर से कॉल और दूसरी मदद का इंतज़ाम करते हैं। आपको छोटे ईमेल अपडेट और हर महीने का सार मिल सकता है, बिना रीडिंग या जांच के नतीजों के।
मेरे माता-पिता स्मार्टफ़ोन के आदी नहीं हैं। क्या वे फिर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
हां। ऐप हिंदी और अंग्रेज़ी में है, बड़े और साफ़ अक्षरों के साथ, और परिवार का कोई सदस्य उनका रजिस्ट्रेशन करके मदद कर सकता है। कॉल डॉक्टर या केयर कोऑर्डिनेटर बुक करते हैं।
क्या मेरा परिवार मेरे मेडिकल रिकॉर्ड देख सकता है?
नहीं। परिवार के लोगों को सिर्फ़ ईमेल से जानकारी मिलती है। वे आपके रिकॉर्ड, रिपोर्ट या पर्चे नहीं खोल सकते।
पेंशनर पल्स कहां उपलब्ध है?
हम वाराणसी से शुरू कर रहे हैं। माता-पिता वाराणसी में रहते हों; बच्चे किसी भी शहर या देश में रह सकते हैं।
सेहत के रिटायर होने का इंतज़ार न करें
वाराणसी में जल्द शुरू हो रहा है
हम शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। अपना नंबर छोड़ दें, रजिस्ट्रेशन खुलते ही हम आपसे संपर्क करेंगे।
इमरजेंसी में 108 पर कॉल करें या नज़दीकी अस्पताल जाएं।